भाजपा को बड़ी चोट कछावर वैश्य नेताओं ने दिया इस्तीफा एक राजद में और दूसरे हुए जनसुराजी

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी

9 TV, समाचार भारत UP बिहार

MEDIA शिवहर। शिवहर भाजपा में एक और बड़ी फूट पड़ी है। वैश्य समाज के मजबूत नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी भाजपा से इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को जहां राजधानी पटना में आयोजित समारोह में राजद में शामिल हो गए।

वहीं, शिवहर में एक और बड़े वैश्य समाज के नेता सह भाजपा के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रामाधार साह ने भी भाजपा का दामन छोड़ दिया है। साथ ही 300 समर्थकों के साथ जन सुराज में शामिल हो गए हैं।

राधाकांत गुप्ता की तरह डॉ. रामाधार साह भी भाजपा से निष्कासित कर दिए गए थे। हालांकि, बाद में पार्टी में इनकी भी वापसी हो गई थी।

इन सबके बीच कई और वैश्य नेताओं का भाजपा से मोहभंग होता दिख रहा है। विधानसभा चुनाव के ऐन वक्त पर वैश्य समाज के दो बड़े नेताओं का भाजपा से इस्तीफे के बाद सियासत में गरमाहट आ गई है। इसी बीच वैश्य समाज के कई और बड़े नेता भाजपा छोड़ने की तैयारी में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *