मंत्री ए.के. शर्मा ने दिलाया राष्ट्रभक्ति का संकलप कुशीनगर।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह नगर पालिका
कुशीनगर।
परिषद पडरौना से भव्य भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। गायत्री मंदिर से तिलक चौक तक निकली यह यात्रा भारतीय सेना के शौर्य, साहस और वीरता को नमन करते हुए देशवासियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता व राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने हेतु आयोजित की गई। मंत्री ए.के. शर्मा ने इस अवसर पर

कहा कि ऑपरेशन सिंदूरह्ण भाय सेना के पराक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कूटनीतिक सूझबूझ का प्रतीक बन

गया है। यह अभियान उन आतंकियों को करारा जवाब है जिन्होंने पहलगाम जैसे आतंकी हमले को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने की साजिश करने वालों को हृपापीस्तानह्व कहना गलत नहीं है, और हर भारतीय को अब एकजुट होकर ऐसी ताकतों को सबक सिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में हर नागरिक की भूमिका अहम है। आज की तिरंगा यात्रा इसी राष्ट्रनिर्माण की चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में पडरौना, कुशीनगर और पूर्वांचल के नागरिक, युवा, महिलाएं और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जयसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायकगण, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकताओं ने भी भाग लिया। इस दौरान मंत्री श्री शर्मा ने नगर में बनी निशुल्क लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और कहा कि युवाओं और बच्चों के सपनों का कार्य हो रहा है। यह नया भारत, शिक्षित और सशक्त भारत बनेगा।

9 टीवी समाचार भारत यूपी बिहार 

संपादक

अखिलेश कुमार द्विवेदी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *