लक्ष्मीगंज रामलीला मैदान
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
लक्ष्मीगंज कुशीनगर
रामकोला विकासखंड के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित रामलीला मैदान पर कचरे का अम्बार लगा रहता है।
बता दें कि लक्ष्मीगंज बाजार के रामलीला मैदान में हर वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा रखी जाती है और पूजा की जाती है ठीक उसी जगह अगल-बगल के लोग घर के कचरे को फेंकते हैं जहां आस्था की जगह है।
वही कचरा फेंकना और जमा करना लोगों की सोच को उजागर करता है कचरे को थोड़ा जलाया गया है लेकिन साफ सफाई न होने से संक्रमण का खतरा बना रहता है क्योंकि सटे पूरब की तरफ सेक्रेट हर्ट स्कूल है जहां बच्चे पढ़ते हैं बीमारियों का डर बना रहता है इतना ही नहीं यह जगह बीच बाजार में है।
जहां किराने की दुकान मेडिकल की दुकान सोने चांदी की दुकानें हैं जहां प्रतिदिन ग्राहक आते जाते हैं यह लाल छपरा ग्राम सभा के अंतर्गत आता है स्थानीय लोग भवानी भाई, रघुनाथ गुप्ता, छोटू सोनार, विश्वकर्मा दर्जी, दशरथ वर्मा आदि लोगों ने बताया कि दशहरे के मौके पर यहां मूर्ति रखी जाती है और लोग दर्शन के लिए आते हैं उसी समय सिर्फ कचरा साफ किया जाता है वर्ना सालों साल इस मोहल्ले के लोग कचरा फेंकते रहते हैं और कचरा जमा रहता है सफाई कर्मी का भी अता-पता नहीं रहता है जिम्मेदार लोग मौन रहते हैं इस कचरे के बदबू से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।आस्था से जुड़े होने के कारण यह जगह हमेशा साफ रहनी चाहिये लोगों को अपने अंदर बदलाव लाना चाहिए ताकि कचरे
का अंबार ना लगने पाए। लोगों का शासन प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द इसकी सफाई हो जाए और कोई भी व्यक्ति घर के कचरे को यहां न फेंकें और न ही कचरा जमा न करे।
