मानदेय वृद्धि की आश में खाली हाथ ही रिटायर हो गई शिक्षा मित्र शंकुन्तला देवी,,,,,,हाय रे बेसिक शिक्षा विभाग की कथनी और करनी,

 

रंजीत कुमार श्रीवास्तव सेवरही कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

वर्षों से मानदेय पर परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने वाली शिक्षा मित्र बकाया मानदेय की ज्ञआस लिए शुक्रवार को खाली हाथ रिटायर हो गईं।

बीईओ व साथी अध्यापकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी। वर्ष 2014 में शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक के पद 8/1 समायोजित हुए शिक्षा मित्र महज तीन वष ही वेतन पा सके थे, कि सुप्रीम कोर्ट से उनके समायोजन निरस्तीकरण का आदेश आ गया था। 25 जुलाई 2017 को समायोजन निरस्त के बाद से ही वह समान कार्य समान वेतन के लिए संघर्षरत थे।

कई बार धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से आश्वासन भी मिला लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। वर्ष 2000 में सर्व शिक्षा अभियान के लागू होने के बाद ही संविदा पर नौकरी करने वाले शिक्षा मित्र अब रिटायर भी हो रहे हैं।

इसी क्रम में पडरौना विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कोहरवलिया उत्तरी में तैनात शिक्षा मित्र शकुंतला सिंह 60 वर्ष की आयु पर सेवानिवृत्त हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *