मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह पडरौना में सम्पन्न, 203 जोड़ों ने लिए सात फेरे

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
जनपद कुशीनगर के पडरौना में स्थित
उदित नारायण डिग्री कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के कुल 203 जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधकर जीवनभर साथ निभाने की शपथ ली। इनमें 26 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पडरौना नगर के विधायक मनीष जायसवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल मौजूद रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण रहीं भोजपुरी गायिका सृष्टि दुबे, जिन्होंने अपने सुमधुर गीतों से वातावरण को और भी रमणीय बना दिया।
सभी विवाह वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक रीति-रिवाज़ और निकाह की परंपराओं के साथ शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए। इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सभी नवविवाहित जोड़ियों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रदान कीं।
उत्तर प्रदेश की जनकल्याणकारी योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, जिसे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा संचालित किया जा रहा है, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह के लिए वरदान साबित हो रही है। यह योजना सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है।
नवविवाहित जोड़ों को सुख, समृद्धि और आनंदमय दांपत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं।
9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
