मूसलाधार बारिश और हवा ने किसानों
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
लक्ष्मीगंज कुशीनगर
कुशीनगर जनपद के विकासखंड रामकोला के देवरिया बाबू ग्राम सभा के जोलहा पट्टी,केवल टोला तेलिया टोला, कोटिया, पांडे छपरा, अंसारी टोला, सहजौली आदि जगहों पर मूसलाधार बारिश और तेज हवा के चलते किसानों के फसलों को काफी क्षति पहुंची है धान की फसल फसल कटाई के कगार पर थी लेकिन बारिश और हवा ने धान के फसल को ढाह दिया है।
किसान अपनी मेहनत और मशक्कत से फसल तैयार किए थे फसलें बहुत अच्छी थी लेकिन कुदरत का कहर बरपा हुआ और फसल एकदम बर्बादी के कगार पर है अग
र इसी तरह पानी बरसता रहा तो धान की फसल एकदम खत्म हो जाएगी हर खेतों में पानी भरा पड़ा है धान की फसल इतना गिर गया है कि धान के ऊपर पानी लग गया है कहते हैं ना की कुदरत की मार भी किसानों को ही झेलनी पड़ती है आज जब किसान अपने खेतों की तरफ जाकर देख रहे हैं तो सर पर हाथ रखकर रोने के सिवा उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है लगता है भगवान भी किसानों को बर्बाद करके ही मानेंगे। जब बारिश की जरूरत थी तब बारिश नहीं हुई।फसल के लिए किसान पानी का इंतजार कर रहे थे पानी नहीं बरसा और जब फसल तैयार हो गई तो पानी इतना बरसा की फसल बर्बाद हो गयी।
इसके साथ ही गन्ने की भी फसल गिर गयी है जिससे भारी छति किसानों को पहुंची है इतना ही नहीं तमाम पेड़ भी गिर गये हैं। बारिश और तेज हवा ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है।
