मोरवन में दिव्यांग शाकिर के घर में गैस लीकेज से लगी आग

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कुशीनगर के रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 मोरवन में रविवार की देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। दिव्यांग शाकिर के घर में गैस लीकेज से आग लग गई। घटना के समय घर में केवल शाकिर की पत्नी मौजूद थीं। वह खाना बना रही थीं।

महिला ने छप्पर में अचानक आग की लपटें देखीं। वह तुरंत शोर मचाते हुए घर से बाहर भाग गईं। घर के अंदर बंधी 8 बकरियां आग की चपेट में आ गईं। इस दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया। इससे आग और भी तेज हो गई।

आसपास के लोगों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जल चुका था। घटना के समय शाकिर अपनी बेटी और दामाद के साथ बरवा बाजार कर्बला गए हुए थे। सूचना मिलने पर रामकोला थाने के एसआई अनिल यादव, सिपाही जयहिंद यादव और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग को पूरी तरह से बुझा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *