मोहर्रम का त्योहार शांति पूर्वक संपन्न चौकी प्रभारी लक्ष्मीगंज शिवम द्विवेदी ने दल बल के साथ मोर्चा संभाले रहे

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

जनपद के देवरिया बाबू अंसारी टोला/ लक्ष्मीगंज/ धोधरहीं/ लाल छपरा /गोबरही/ बिशनपुरा /चंद्रपुर मलगहा में मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ हर जगह शांतिपूर्ण तरीके से सभी वर्ग के लोग ताजिया देखने पहुंचे और मेले का आनंद लिए छोटी-छोटी ताजिया बनी थी लेकिन एक अलग छटा देखने को मिली इस मुहर्रम के त्यौहार की सबसे खास बात यह रही कि हिंदू मुस्लिम एकता देखने को मिली सभी लोग ताजियादारी में शामिल नजर आए।
प्रोफेट मोहम्मद साहब के नवासे हसन व हुसैन ने हक और बातिल की जंग लड़ी जिसमें हक की जीत हुई और इस्लाम का परचम बुलन्द हुआ

इसके साथ ही सच्चाई पर चलने का संदेश मिला लक्ष्मीगंज चौकी प्रभारी शिवम द्विवेदी ने अपने दल बल के साथ मोर्चा संभाले हुए नजर आए आम लोगों का कहना था कि पुलिस बल के लोगों का शुक्रिया है कि तेज धूप में भी डटे रहे और शांतिपुर ढंग से मोहर्रम के त्यौहार को समापन कराये।

अंसारी टोला में भी काफी भीड़ रही गांव के जिम्मेदार लोग डटे रहे और बच्चे अखाड़े वाले अपने करतब को दिखाएं जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा मोहर्रम का त्योहार सच्चाई के रास्ते पर चलने और हक पर रहने का संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *