मौसम विभाग ने दिल्ली और यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कल यानी 7 सितंबर का मौसम अलग-अलग रहेगा। हिमाचल और उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश से राहत रहेगी, लेकिन नैनीताल और चंपावत जैसे क्षेत्रों में भूस्ख्लन की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान में बांसवाडा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही और उदयपुर जिले बाढ़ का पानी बढ़ने की आशंका है।

..प्रधानमंत्री नौ सितंबर को करेंगे पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री के सबसे पहले गुरदासपुर आने की संभावना है जहां रावी नदी से छोड़े गए पानी ने कहर बरपाया हुआ है। वह अमृतसर और तरनतारन जिलों के इलाकों का भी हवाई सर्वेक्षण कर सकते हैं।

वैसे अभी उनके दौरे का विवरण पंजाब सरकार को नहीं मिला है लेकिन सरकार को सूचित किया गया है कि प्रधानमंत्री नौ सितंबर को दोपहर बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। राज्य के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में प्रधानमंत्री के आने की विस्तृत जानकारी मिल जाएगी।

..लुधियाना में सतलुज का पानी तटबंध तोड़ खेतों में आया

भाखड़ा बांध में पानी कम होने पर भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के प्रबंधन ने इसके 10 फीट तक खोले फ्लड गेट अब सात फीट कर दिए हैं लेकिन यहां से सतलुज दरिया में छोड़े जा रहे पानी से अब लुधियाना में बाढ़ का खतरा है। इससे जिले के करीब 12 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जिला प्रशासन ने लोगों को अलर्ट करते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

..राजस्थान में भारी वर्षा से राष्ट्रीय राजमार्ग बहा, तीन की मौत

राजस्थान के आधा दर्जन जिलों में शनिवार शाम तक भारी वर्षा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। राजसमंद से जोधपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-162 पर आधा किलोमीटर तक का हिस्सा पानी के बहाव में बह गया है, जिस कारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।जयपुर-केकड़ी राजमार्ग पिछले चार दिनों से बंद है।

जयपुर में भारी वर्षा के बीच एक चार मंजिला जर्जर भवन का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें पिता-पुत्री की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए। कोटा में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हुई।

हरियाणा में 10 लाख एकड़ फसलें डूबी, 1.7 लाख किसानों ने मांगा मुआवजा

लगातार वर्षा और जलभराव से हरियाणा में करीब 10 लाख एकड़ फसलें पानी में डूब गई हैं। ई-क्षति पोर्टल पर अभी तक 3,000 गांवों के एक लाख 70 हजार किसानों ने पंजीकरण करते हुए फसल के नुकसान की जानकारी दी है। यमुना नदी अब भी उफान पर है, वहीं टांगरी और घग्गर में जलस्तर घटा है।

दिल्ली में पानी घटा, चुनौतियां बढ़ीं

दिल्ली में यमुना के उफान में लगातार कमी आ रही है। अब जलस्तर 207 मीटर से नीचे आ गया है, लेकिन अब भी यह खतरे के निशान 205.33 मीटर से काफी ऊपर है। रविवार सुबह तक इसमें और कमी आने की उम्मीद है। यमुना में पानी जरूर कम हुआ है, लेकिन अब भी 20 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। शिविरों में साफ-सफाई, पेजयल, भोजन, दवा, शौचालय आदि की सुविधा उपलब्ध कराना एक चुनौती बनी हुई है।

उत्तरकाशी में मकान क्षतिग्रस्त, कुल्लू में चार शव बरामद

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित नगर पंचायत नौगांव में बादल फटने से बरसाती नालों में उफान आ गया। इससे नौगांव बाजार में अफरातफरी मच गई। हालांकि एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू शहर के इनर अखाड़ा बाजार में मलबे में शनिवार को चार और शव मिले हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *