युवक का शव रस्सी के फंदा में लटकता मिला मौत

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया।

बसडीला बुजुर्ग गांव निवासी राजनराय न पुत्र नरेश चौहान उम्र लगभग 20 वर्ष आज 14 जून को दोपहर में अपने बथान के घर में अग्यात कारणों से फांसी लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

जब उस रास्ते से कोई राहगीर जा रहा था तो उसने शोर मचाया और ग्रामीणों के इकट्ठा किया और जानकारी आम हुआ।

किसी ने थाने पर फोन से सुचना दे दिया। सुचना पाकर पुलिस घटना
स्थल पर पहुंच कर लाश को निचे उतार कर कब्जे में लेते हुए, कागजी कार्यवाही करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया और घटना के संबंध में जांच कर रही है।

वही गांव में दबी जुबान तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म है। प्रभारी निरीक्षण तमकुही राज सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच पड़ताल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *