यूपी के सभी 75 जिलों में सीएम योगी शुरू करने जा रहे ये योजना, जानें किसे मिलेगा लाभ 

 

इस योजना के तहत 3 से 6 साल तक के बच्चों को हर सुबह आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलेगा पौष्टिक नाश्ता, जिसमें दूध, फल और अन्य पोषक आहार शामिल होंगे

इसके साथ ही खास बात यह है कि जिन गरीब परिवारों के पास पशुधन नहीं है, उन्हें सरकार खुद गाय उपलब्ध कराएगी, जिससे घर में दूध की व्यवस्था हो सके और पोषण स्तर बेहतर हो 

लखनऊ,

05 मई 2025

योगी सरकार उत्तर प्रदेश के बच्चों और गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आ रही है.

‘कुपोषण मुक्त उत्तर प्रदेश’ का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में जल्द ही ‘मुख्यमंत्री सुपोषण योजना’ की शुरुआत की जाएगी.

9 टीवी समाचार खबर के मुताबिक इस योजना के तहत 3 से 6 साल तक के बच्चों को हर सुबह आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलेगा पौष्टिक नाश्ता, जिसमें दूध, फल और अन्य पोषक आहार शामिल होंगे.

इसके साथ ही खास बात यह है कि जिन गरीब परिवारों के पास पशुधन नहीं है, उन्हें सरकार खुद गाय उपलब्ध कराएगी

जिससे घर में दूध की व्यवस्था हो सके और पोषण स्तर बेहतर हो. मुख्यमंत्री ने इस नई पहल को प्रदेश के ‘जीरो पॉवर्टी मिशन’ से भी जोड़ा है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना विशेष रूप से गरीब, वंचित और आकांक्षात्मक क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों और परिवारों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *