यूपी के हाथरस में दिल दहला देने वाली ह्रदयविदारक घटना-

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

बारात में जा रही बस की खिड़की से झांका बच्चा, सामने से आ रही पिकअप की टक्कर से सर धड़ से अलग

घटना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र केलोरा चौराहे के पास की है,
11 वर्षीय अली अपने चाचा साहिल की बारात में जा रहा था ,खिड़की वाली सीट में बैठा था ।

, अचानक खिड़की के बाहर सर निकालकर बाहर देखने लगा, तभी सामने से आ रही पिकअप में बच्चे का सर टकराया और कट कर जमीन में जा गिरा ।

बच्चे का शरीर बस के अंदर छटपटाता रह गया, बच्चे के चाचा व पिता ने गुहार लगाते हुए बस रोकवाई,

नीचे जाकर बच्चे का सर उठाया, बच्चे के चाचा ने सर को उठाकर गमछे में लपेट लिया, धड़ से अलग शरीर में बच्चे का सर जोड़ने का प्रयास करते हुए रो रो कर चीत्कार करने लगे, ये दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोगो की आंखे भीग गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *