फिरोज अंसारी अश्क/लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9TV समाचार भारत UP बिहार MED
आप जो ऊपर देख रहे हैं यह सड़क जनपद कुशीनगर के रामकोला विकासखंड के लक्ष्मीगंज से होते हुए रामबाग को जाती है।
इस सड़क की दुर्दशा वीडियो और फोटो के माध्यम से दर्शाया गया है। इस बरसात के मौसम में राहगीरों को आने-जाने में कितनी परेशानी होती होगी एवं दुर्घटना होने का भय भी बना रहता है।
यही नहीं इसी सड़क पर लक्ष्मीगंज में जयसवाल हार्डवेयर की दुकान के ठीक सामने की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है।
#पिछले बरसात के मौसम में हमारे द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से तथा लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी जो कप्तानगंज में कार्यरत है।
उनसे भी वार्ता हुआ था मगर आज भी इस सड़क की हालत जैसे पहले थी वैसे ही है जो उत्तर प्रदेश की सरकार के दावे जैसे सूबे की सभी सड़के गढ्ढा मुक्त होगी उस दावे पर एक प्रश्नचिन्ह है।
भारतीय किसान यूनियन (जनकल्याण) की जिला इकाई, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र
सिंह लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन, कुशीनगर के सांसद जी और सम्बन्धित विधानसभा के विधायक जी से मांग करते हैं।
कि, इस सड़क की दशा को तत्काल ठीक कराया जाए अन्यथा ठीक नही होने की दशा में हमारा संगठन बहुँत ही जल्द जिला प्रशासन को घेरने के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी जो जनहित में होगा।फिरोज अंसारी अश्क/लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDI
