रविवार को सलेमगढ़ बाजार के आरएनपी मेमोरियल स्कूल में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

डॉक्टर्स क्लब ने लगाया स्वास्थ्य कैम्प

सलेमगढ़। कुशीनगर  तरयासुजान के सलेमगढ़ बाजार में स्थित आरएनपी मेमोरियल स्कूल में रविवार को बिहार के गोपालगंज जिले के डाक्टर क्लब द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 300 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर इलाज किया गया। इसके उपरांत मुफ्त दवा दी गई।

गंभीर मरीजों का प्राथमिक इलाज कर गोपालगंज अस्पताल बुलाया गया। इस दौरान डॉ. ओपी तिवारी, मुख्य आयोजक आरएनपी मेमोरियल स्कूल के प्रधानाचार्य दीपू पांडेय, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. शिवेंदु तिवारी, डॉ. अमितेश त्रिपाठी, डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. डीके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *