राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण जिलाधिकारी और सीडीओ  

 

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 

9 टीवी समाचार भारत यूपी बिहार 

 

कुशीनगर / जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा मुख्य विकास अधिकारी के साथ आज राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं, स्टाफ छात्र/छात्राओं की पढ़ाई सहित मेडिकल कॉलेज के विभिन्न संकायों में घूम घूम कर देखा गया एवं अन्य सभी जानकारियां भी ली गई।

जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज में स्थित बिल्डिंग डायग्राम के माध्यम से पूरी जानकारी लिए जाने के उपरांत मेडिकल कॉलेज के संबंध में लोकार्पण कार्यक्रम हेतु स्थान का चयन किए जाने संबंधी चर्चा मुख्य विकास अधिकारी से की गई।

जिलाधिकारी द्वारा पूछे जाने पर प्राचार्य मेडिकल कॉलेज द्वारा कार्यदाई संस्था सहित हैंड ओवर आदि की जानकारी दी गई, इस दौरान प्राचार्य ने बताया कि 70 पीजी की डिमांड शासन स्तर से की गई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई कार्य लंबित या किसी स्तर पर रुका हो जो मेरे स्तर से होना है उसे संज्ञान में लाकर पूर्ण करा लिए जाएं। निरीक्षण के क्रम में मल्टीपरपस हॉल का भी निरीक्षण किया

गया, इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा कुछ सुझाव प्राचार्य को दिए गए। उन्होंने निमार्णाधीन हॉस्टल में हो रहे कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी संबंधित को दिए।

इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सहित मेडिकल कॉलेज स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *