फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
रामकोला नगर पंचायत स्थित त्रिवेणी चीनी मिल ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की है। मिल ने रामकोला क्षेत्र के पांच गांवों में स्थित 12 आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लिया है।
बुधवार को मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के लिए शैक्षिक और खेल सामग्री का वितरण किया गया। इस सामग्री में ट्राई साइकिल, झूले वाले घोड़े, एबीसीडी ब्लॉक सेट, नंबर्स, पजल्स और बाल प्ले रिंग्स शामिल थे। साथ ही स्टोरी बुक्स, व्हाइट बोर्ड, डस्टर, मार्कर और टेबल-चेयर भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में सांसद विजय कुमार दूबे मुख्य अतिथि एवं विधायक विनय प्रकाश गोंड और नगर पंचायत रामकोला के चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
मिल के प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह, कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय, गन्ना महा प्रबंधक इंद्र कुमार शर्मा और वित्त प्रबंधक योगेंद्र यादव समेत कई अधि
कारी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा नेता अजय गोविंद राव शिशु, आशुतोष गोविन्दराव गोलू, राधेश्याम दीक्षित, अनूप श्रीवास्तव, बैकुंठ शाही, प्रदीप जायसवाल, रविन्द्र प्रजापति सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
