थाना प्रभारी राज प्रकाश सिंह ने सभी संबंधित लेखपालों को निर्देश दिए ।
फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
जनपद कुशीनगर के रामकोला थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी राज प्रकाश सिंह ने की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को समय पर निस्तारण के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित कुल 26 मामले पेश हुए। सभी मामलों की सुनवाई की गई, लेकिन किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। थाना प्रभारी राज प्रकाश सिंह ने सभी संबंधित लेखपालों को निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर मामलों का निस्तारण करें।
उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर हल्का लेखपाल और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर राजस्व
से जुड़े मामलों का समाधान किया जाए।
कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक अपराध संतोष कुमार, कानूनगो रामकोला जाकिर हुसैन, कानूनगो लाल छपरा राधेश्याम मणि, लेखपाल सुधीर गुप्ता, आशुतोष कुशवाहा, प्रदीप कुमार, राहुल सिंह, दिलीप सिंह, विनोद कुमार, उमेश शाही और प्रदीप कुमार गोंड सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और फरियादी मौजूद रहे।
