रामकोला ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह ने नाली निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

 

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएग

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 
रामकोला विकास खंड के ग्राम सभा सिधावे भडकुडवा में क्षेत्र पंचायत निधि से नाली निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार दोपहर 3 बजे रामकोला प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

क्षेत्र पंचायत निधि से तीन लाख रुपये की लागत से 70 मीटर पक्की नाली का निर्माण किया जा रहा है। प्रमुख दिग्विजय सिंह ने कहा कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में रामकोला विकास खंड के गांवों में चौमुखी विकास हुआ है। गांव-गांव में नाली, स्ट्रीट लाइट और पीने के पानी के लिए एटीएम लगाए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान राहुल सिंह, राहुल कुमार, बुलेट, राजकुमार सिंह, भगवंत मद्धेशिया और तुलसी कुशवाहा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *