फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर के रामकोला नगर में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। सरकारी अस्पताल, ब्लॉक परिसर, काशीराम शहरी आवास और धर्मसमधा मंदिर जैसे सार्वजनिक स्थलों पर लगे आरओ मशीन और इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं।
नगर पंचायत के काशीराम आवास, मथुरा नगर के जनता के शुद्ध पानी के लिए लगी जल निगम की टंकी से आज तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पाई जिससे वहां के लोग आज भी प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है।
रामकोला के धर्मसमधा, मथुरा नगर, पिंडारी, भोंदसी और उर्दाह गांवों का पानी प्रदूषित श्रेणी में है। पिछले कुछ वर्षों में प्रदूषित पानी पीने से दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है।
इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने करोड़ो रुपए की लागत से एक अलग पानी की टंकी बनवाया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक परिसर और धर्मसमधा मंदिर पर लाखों रुपए की लागत से वाटर एटीएम लगवाए थे।
लेकिन सब बेकार काशीराम
आवास एवं मथुरा नगर के लोगों की पीने के शुद्ध पानी नहीं है।
धर्मसमधा मंदिर पर जिला पंचायत द्वारा 10 लाख रुपए की लागत से लगाया गया वाटर एटीएम दो साल से बंद पड़ा है। इससे एक लीटर पानी भी नहीं निकला है।
नगर पंचायत को इसकी जानकारी है, लेकिन अभीनगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि अस्पताल में लगे वाटर एटीएम की जांच तकनीशियन से करवाई गई है। इसकी मरम्मत या नई मशीन लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी दिनेश कुमार का कहना है कि अधिकारी सरकारी नीतियों से प्रभावित हैं और आम जनता की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। तक मरम्मत नहीं कराई गई है।
