रामकोला में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला नगर पंचायत में भाई-बहन के प्यार और स्नेह का यह प्रतीक पर्व पूरे क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

श्रावण मास की पूर्णिमा पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के बाद रामकोला नगर स्थित विश्व दर्शन मंदिर, प्राचीन धर्मसमधा मंदिर और कुसम्ही पोखरे पर दर्शन के लिए जा रही हैं। वहां भाई-बहन एक-दूसरे के सफल और लंबे जीवन की कामना कर रहे हैं।

रक्षाबंधन हिंदू कैलेंडर के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और उनकी पूजा करती हैं। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने का अवसर है।

रक्षाबंधन के इतिहास में एक प्रसिद्ध कथा है। मेवाड़ की रानी कर्णावती ने मुगल बादशाह हुमायूं को राखी भेजी थी। यह घटना उस समय की है जब रानी के राज्य पर गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह ने हमला किया था। रानी ने हुमायूं को राखी भेजकर अपनी रक्षा का अनुरोध किया था। हुमायूं ने राखी की लाज रखते हुए बहादुर शाह से रानी के राज्य की रक्षा की।रामकोला नगर सहित पूरे क्षेत्र में रक्षाबंधन त्योहार की धूम है। बाजार भरे हुए हैं और जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सड़कें रंग-बिरंगे फूलों जैसी नजर आ रही हैं। बाजार और चट्टी चौराहे पर राखी के गीत और फिल्मी गीत चारों तरफ समां बांध रहे हैं।

यह पर्व सनातन धर्म की पवित्र संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हर वर्ष बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *