फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
रामकोला नगर पंचायत के कप्तानगंज मार्ग पर एचपी पेट्रोल पंप के ठीक सामने विशाल ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर का उद्धघाटन हुआ। उद्धघाटन समारोह में नगर पंचायत के राजा मदन पाल नगर वार्ड नंबर 8 के सभासद विपिन सिंह ने फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष गौतम, गुडू सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम शर्मा और दिनेश गौड़ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सेंटर के प्रोप्राइटर ओमलेश गौड़ ने बताया कि यहाँ सटरिंग, कारपेंटर, स्टील फिक्सर, मेसन, जिप्सम कारपेंटर, वॉल पेंटर, प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन जैसे विभिन्न ट्रेड्स में अनुभवी फोरमैन द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
यह सेंटर स्थानीय युवाओं को कौशल विकास के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका नि
भाएगा।
यह पहल क्षेत्र में बेरोजगारी कम करने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने सेंटर के सफल संचालन की कामना की।
