रामकोला विकास खंड के ग्राम सभा सिधावे में चौराहे पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाया गया सीसीटीवी कैमरा तीन-चार महीने से खराब पड़ा है। मरम्मत और रखरखाव के अभाव में यह कैमरा बेकार हो गया है।

फिरोज अंसरी अश्क लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

ग्रामीणों का कहना है कि अगस्त 2024 में जब सिधावे चौराहे पर ग्राम सभा द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया था, तब गांव के लोगों में खुशी थी। उन्हें उम्मीद थी कि अब चौराहे पर दुकानों में चोरी जैसी घटनाएं कम होंगी।

लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं रही और कैमरा लगने के दो-तीन महीने बाद ही खराब हो गया।

वृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे योगेन्द्र सिंह, रामकैलास सिंह, पन्नालाल तिवारी, राजकुमार गुप्ता, नागेन्द्र यादव, बिरजा राय, छोटेलाल, प्रभु गत और रामदेव सिंह सहित कई ग्रामीणों ने सिधावे चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कैमरे की मरम्मत की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने दर्जनों बार मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते चौराहे पर लगा कैमरा महज शोपीस बनकर रह गया है।

ग्रामीणों ने कैमरे को तुरंत सही करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे किसी प्रकार की घटना यादुर्घटना होने पर सबूत मिल सकेंगे।

ग्राम प्रधान सिधावे मीना देवी ने बताया कि कैमरे का केवल तार खराब है जो गारंटी में है। उन्होंने कहा कि इसके लिए शिकायत दर्ज कराई गई है और एक से दो दिन में इसे सही करवाकर चालू करवा दिया जाएगा।

ग्राम पंचायत सचिव अरविंद कुमार दिवाकर ने कहा कि उन्होंने अभी ग्राम सभा का चार्ज लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे आज ही मौके पर जाकर समस्या का निरीक्षण करेंगे और कैमरे को जल्द से जल्द सही कराकर चालू करवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *