रास्ते पर जलजमाव का हो समाधान, अन्यथा होगा आंदोलन: रामप्रीत यादव। 

 

सलेमगढ़ मौजा ब्रम्ह स्थान पर इंटरलॉकिं सड़क पर भारी जलजमाव। 

9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

सह संपादक वैभव तिवारी

एक तरफ योगी सरकार जहां पूरे प्रदेशों में गड्ढा मुक्त सड़क का अभियान चला रही है और सड़कों का सुगम जाल बिछा रही है ,वही कुशीनगर जिला जनपद के सेवरही विकासखंड के अंतर्गत सलेमगढ़ मौजा ग्राम सभा में ब्रह्मस्थान के निकट मुख्य मार्ग जो इंटरलॉकिंग है। वह पानी और कीचड़ से भर चुका है और ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और काफी दुश्वारियां उठानी पड़ रही है। लेकिन जिम्मेदार आज तक ना देखने आए ना उसका समाधान निकाल रहे हैं। उक्त समस्या का खबर कई बार समाचार पत्रों में प्रकाशित भी हो चुका है परंतु अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है। वहीं ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट रहा है। इसी क्रम में समाजसेवी रामप्रीत यादव ने कहा कि अगर रास्ते की जल जमाव और गड्ढा नहीं भरा गया तो हम सभी ग्रामीण जल्द ही कठोर निर्णय लेंगे और आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। आगे बताया कि ग्राम प्रधान चंपा देवी और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार शाह आज तक यहां मौके पर देखने तक नहीं आए हैं और कभी भी ग्रामीणों से संपर्क नहीं किए हैं उनके समस्याओं को नहीं सुनते हैं। ऐसा ग्रामीणों का कहना है ,अब देखना लाजमी होगा कि इस समस्या का समाधान कब निकल जा रहा है। वहीं प्रधान प्रतिनिधि का फोन रिसीव नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *