राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार व भिखारी ठाकुर सम्मान से सम्मानित

 हरेंद्र पांडेय तरया सुजान कुशीनगर 

9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

भोजपूरी के प्रख्यात कवि डा रामानन्द राय गंवार की 15वीं पुण्य तिथि के अवसर पर उनके आवास गंवार कुटीर पटहेरवा में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके सुपुत्र श्री भूपेन्द्र राय गंवार के द्वारा किया गया।

सर्व प्रथम स्व. गंवार जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मां सरस्वती को नमन करते हुए दीप प्रज्वलन का कार्य किया गया। तत्पश्चात काव्य पाठ का कार्य क्रम हरेंद्र पाण्डेय आदर्श की सरस्वती वन्दना से आरम्भ हुआ जिसमें क्षेत्र के साहित्यकारों व कवियों ने अपनी अपनी रचनाओं को सुनाकर बाहबाही बटोरी।

इस अवसर पर श्रोताओ में नेता श्री केदार सिंह, गौरीबाजार तथा कसया से पधारे प्रधान के के राय,समाज सेवी श्री अरुण कुमार राय आदि उपस्थित रहे।

अध्यक्षता अभिमन्यू पाण्डेय, मन्नू,संचालन श्री जितेंद्र पाण्डेय जौहर तथा मुख्य अतिथि श्री सुधाकर तिवारी की उपस्थिति में कवि बृजेश तृपाठी,नन्दलाल बिद्रोही, जीतबहादुर राव ने काब्य पाठ कर समां बांध दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *