सह संपादक वैभव तिवारी/9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
रोते बिलखते रहे मासूम लेकिन नहीं आई निर्दयी मां को दया ,बहा रही घड़ियाली आंसू
तमकुहीराज,कुशीनगर । दिल को झकझोर देने वाला खून के रिश्ते को लहुलुहान कर देने वाला यह मामला आमजन को भी आह से भर दे रहा है बताते चलें कि फाजिलनगर क्षेत्र के चौरा थानाक्षेत्र के ग्राम सभा कोइलाशवा बुजुर्ग के मंगल टोला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
एक मां इतनी निर्मम कैसे हो सकती कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है, कहा गया है कि पुत कपूत होत है माता नहीं कुमाता लेकिन इस गांव की एक विधवा महिला ने ठीक इसके उल्टा कुमाता होने का उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसे देख कर हर कोई गुस्सा और आंसु से भर जा रहा है।
उक्त गांव की निवासी एक विधवा महिला ने अपने तीन बच्चों को छोड़ करअपने प्रेमी सोनू राय से दूसरी शादी करने जा रही है। जबकी उसके पति का 7 साल पहले ही देहांत हो गया था। अब ये सवाल है कि उन तीन बच्चों का कौन होगा जिसमें एक बच्ची भी है उसका उम्र बताया लगभग 15 साल और दो बच्चे हैं एक 13 साल की और एक 10 साल का। गांव वालों का कहना है कि इस औरत को तनिक
भी लज्जा नहीं आ रही औरत की पहचान विमल देवी के रूप में हुई है जिनके पति स्वo संजय प्रजापति थे।
चूंकि विजय प्रजापति जो संजय प्रजापति के बड़े भाई हैं वह बच्चों का पालन पोषण का दायित्व लेने को तैयार तो हुए परंतु वह सभी गांव वालों के सामने एक पंचनामा बनवाकर उस पर सबका सिगनेचर करा लिये ताकि यह औरत दोबारा यहां ना आए इस मौके पर हरिंदर प्रजापति ,नारायण प्रजापति रवींद्र यादव, गोलू, महेंद्र यादव रत्नेश शर्मा सहित ग्रामवासी मौजूद मौजुद रहे।
