रेलवे ट्रैक पर शौच करने गए मूक-बधिर अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

रेलवे ट्रैक पर शौच करने गए मूक-बधिर अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
लक्ष्मीगंज कुशीनगर

रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला-कप्तानगंज रेलवे ट्रैक पर आउटर सिग्नल के पास रविवार सुबह एक मूक-बधिर व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान रामकोला नगर के वार्ड नं 12 निवासी 55 वर्षीय अशोक राजभर पुत्र संतु राजभर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार अशोक सुबह शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर गए थे। शौच कर लौटते समय गोरखपुर से सिवान जा रही सवारी गाड़ी संख्या 55036 ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही कप्तानगंज रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *