लक्ष्मीगंज खेतान इंटर कॉलेज में पौधा रोपण का कार्य संपन्न एक पेड़ मां के नाम अभियान 2 के अंतर्गत

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

जनपद के विकासखंड रामकोला के लक्ष्मीगंज बाजार में स्थित हरिराम ओंकार मल खेतान इंटर कालेज में एक पेड़ मां के नाम अभियान 2 के अंतर्गत पौधा रोपण का कार्य संपन्न हुआ जिसमें विद्यालय की छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी सभी उपस्थित रहे।
बताते चले कि शासन के निर्देशानुसार वृक्षारोपण का कार्य संपन्न होना था जिसमें जगह-जगह वृक्षारोपण का कार्य संपन्न हुआ इसी के तहत खेतान इंटर कॉलेज लक्ष्मीगंज में भी वृक्षारोपण का कार्य किया गया खेतान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अवधेश कुमार पांडे जी ने कहा कि पर्यावरण के लिए वृक्ष लगाना बहुत ही जरूरी है और पुनीत कार्य है साथ ही वृक्षों को बचाना भी अत्यंत आवश्यक है जिससे पर्यावरण साफ सुथरा और स्वस्थ रहें पर्यावरण अगर साफ सुथरा स्वस्थ रहेगा तो हमारा जीवन भी साफ सुथरा और स्वस्थ रहेगा श्री अवधेश जी ने कहा कि हमारे विद्यालय के सभी बच्चे और शिक्षक गण बढ़कर हिस्सा लिये और संकल्प लिये कि एक वृक्ष मां के नाम अवश्य लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *