लक्ष्मीगंज खेतान इंटर कॉलेज में हर्षोल्लासके साथ तिरंगा फहराया गया

 

जश्ने आजादी सभी पर्वों से ऊपर है– कैप्टन अवधेश पांड

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला विकासखंड के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित हरिराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज में हर्सोल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया, तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान हुआ तथा हिंदुस्तान जिंदाबाद के गगन भेदी नारों से माहौल गूंज उठा।

बता दें कि 15 अगस्त को खेतान इंटर कॉलेज में तिरंगा फहराने के बाद स्कूल के छात्र-छात्राएं तथा एनसीसी कैडेट्स तथा शिक्षक गण को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य कैप्टन अवधेश पांडे ने पूरे बाजार में रैली निकाल कर लोगों के अंदर देशभक्ति का जज्बा भरने का संदेश दिया।

रैली में हिंदुस्तान जिंदाबाद , वीर सपूत अमर रहे के नारों से एक अलग छटा दिखाई देखने को मिली और लोगों में उत्साह देखने को मिला। पूरे बाजार में रैली निकालने के बाद पुनः स्कूल परिसर में सभी छात्र, छात्राएं ,एनसीसी कैडेट्स और शिक्षक गण वापस हुए स्कूल के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया देशभक्ति के तराने की प्रस्तुति के साथ-साथ देश पर वक्तव्य का भी कार्यक्रम हुआ। खेतान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन अवधेश पांडे ने अपने वक्तव्य में कहा कि 15 अगस्त जश्ने आजादी सभी पर्वों से ऊपर है इसे सभी को मिलकर बनाने की आवश्यकता है आपसी एकता और भाईचारे का संदेश तिरंगा देता है मुल्क को आजाद कराने में सभी वर्ग के लोगों ने बलिदान दिया और शहादतें
पेश की तब जाकर हमारा हिंदुस्तान आजाद हुआ और तिरंगा फहराया गया जश्ने आजादी मनाई गई हम सभी को नफरतें मिटाकर भाईचारगी के साथ जश्ने आजादी मनना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षिका गण तथा कर्मचारी और एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे संचालन अरविंद श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *