लक्ष्मीगंज बाजार में जिओ के टावर का मशीन वह जनरेटर जल जाने से जिओ का नेटवर्क फेल

जिओ मोबाइल उपभोक्ताओं को परेशानी का करना पड़ रहा है सामना

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

रामकोला विकास खण्ड के लक्ष्मीगंज बाजार में जिओ मोबाइल टावर गोपाल यादव के जमीन में लगा हुआ है। लगभग 25 दिन पहले टावर का मशीन और जनरेटर जल गया जिसकी सूचना जीओ मोबाइल कंपनी को लोगों ने दी लेकिन अभी तक मशीन व जनरेटर नहीं बन पाया और ना ही नया लग पाया है जिससे नेटवर्क बाधित हो गया एकदम फेल हो गया है। लक्ष्मीगंज बाजार एवं आसपास के इलाके के जियो मोबाइल इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता काफी परेशान है और उनके अंदर कहीं न कहीं आक्रोश दिखाई दे रहा है तमाम उपभोक्ता दूसरे कंपनी में अपना सिम पोर्ट कर रहे हैं जिससे कंपनी को क्षति भी उठाना पड़ रहा है लक्ष्मीगंज बाजार के टीपू मद्धेशिया, रामवती देवी, इकरार अली, अरशद, लतीफ ,गणेश, संजय पटवा, किरन देवी, विक्की मद्धेशिया, इसरार अहमद, अशोक चौरसिया, भवानी, आसपास के गांव के इकरार अहमद, खुर्शीद अंसारी आदि लोगों का कहना है कि हम लोग रिचार्ज कराते हैं और नेटवर्क ना मिलने से हम लोगों का पैसा बर्बाद हो रहा है इसका जिम्मेदार कौन होगा इतना ही नहीं उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द से जल्द मशीन और जनरेटर नहीं लगा नेटवर्क बहाल नहीं हुआ तो सभी लोग दूसरे कंपनी का सिम इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे जिससे जिओ कंपनी को भारी नुकसान होगा ।वही सागर जो मोबाइल का दुकान चलाते हैं उनका कहना है कि मेरे दुकान पर रोजाना कोई न कोई जिओ के सिम कार्ड को दूसरे कंपनी में पोर्ट कराने के लिए लोग आ रहे हैं ।अगर सही मायने में देखा जाए तो जिओ का नेटवर्क बहाल नहीं हुआ तो काफी संख्या में उपभोक्ता जिओ कंपनी से टूट जाएंगे और दूसरे कंपनी का सिम इस्तेमाल करने लगेंगे उपभोक्ताओं ने बताया कि कंपनी में शिकायत करने पर बस एक ही जवाब मिलता है कि ठीक हो जाएगा लेकिन 25 दिन गुजर गए अब तक जियो का टावर बहाल नहीं हुआ जिओ के उपभोक्ताओं की मांग है कि जीओ कम्पनी जल्द से जल्द जिओ टावर का मशीन व जनरेटर ठीक करा कर नेटवर्क बहाल करायें। 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *