फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
जनपद के रामकोला विकासखंड के लक्ष्मीगंज बाजार में डोल मेला सकुशल संपन्न हुआ।
बताते चलें की श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लक्ष्मीगंज बाजार में अलग-अलग चौक, चौराहे से झांकी निकाली गई जिसमें लोगों का हूजूम देखने को मिला झांकी निकालने वाले कलाकार जब अपने कला का प्रदर्शन करने लगे और एक से बढ़कर एक करतब दिखाने लगे जो आकर्षण का केंद्र रहा।
और लोग उनके कला को देखने के लिए बेताब दिखाई दे रहे थे। लक्ष्मीगंज मालवीय नगर से झांकी निकाली गई इसके कार्यकर्ता भूलेश्वर पांडे, आशुतोष दुबे, विशाल मद्धेशिया, नीरज चौरसिया, राजन चौरसिया, आदि लोग थे। श्रीराम चौक से मोनू विश्वकर्मा, राजकुमार वर्मा, मयंक वर्मा, गोलू वर्मा, करण गुप्ता, आदि के देखरेख में झांकी निकाली गई वहीं बीच बाजार शिव मंदिर से झांकी शिव जायसवाल, करण गुप्ता, हिमांशु मद्धेशिया, सुनील जायसवाल, एवं व्यापार मंडल के देखरेख में निकाली गई सभी झांकि
यों की मनुहारी प्रतुति ने मन मोह लिया इसके साथ ही पुलिस बल के लोग लक्ष्मीगंज चौकी प्रभारी शिवम द्विवेदी, एस आई मुन्नीलाल, कांस्टेबल अजय कुमार ,कांस्टेबल जितेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, कांस्टेबल दीपक सरोज, कांस्टेबल धरमचन्द राम ड्यूटी पर मुस्तैद रहे और मोर्चा संभाले रहे जिससे डोल मेले में कोई गड़बड़ी उत्पन्न नहीं हुई और शांतिपूर्वक यह डोल मेले का उत्सव संपन्न हुआ।
