बंदर के काटने से 4 वर्षीय आर्यन अग्रवाल जख्मी
सह संपादक वैभव तिवारी/9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
विकासखंड रामकोला के अंतर्गत लक्ष्मीगंज बाजार में बंदर के आतंक से लोग भयभीत हैं।
बताते चलें कि लक्ष्मीगंज बाजार में तीन माह पूर्व से बंदर का आतंक फैला हुआ है 3 माह में लगभग
40 लोगों को बंदर काट चुका है कई लोग बुरी तरह जख्मी हो चुके हैं जिनका इलाज गोरखपुर में हुआ ।
वन विभाग की टीम आई बन्दर पकड़ने के लिए लेकिन वन विभाग की टीम बंदर को पकड़ने में कामयाब नहीं हुई और वापस चली गई बीच में बंदर कुछ दिन गायब रहा लेकिन पुनः एक हफ्ते से बन्दर लक्ष्मीगंज बाजार में मौजूद है और कई लोगों को काट चुका है बीते दिन आर्यन अग्रवाल पुत्र अरविंद अग्रवाल उम्र 4 वर्ष को बंदर ने काट कर जख्मी कर दिया है अरविंद अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान विधायक जो भाजपा के हैं उनसे बात हुई तो कोई संतुष्ट पूर्ण जवाब नहीं दिये यहां तक की रामकोला सीएचसी पर इंजेक्शन उपलब्ध नहीं करा पाए ।
पूर्व मंत्री श्री राधेश्याम सिंह जी से बात हुई तब जाकर बच्चे को इंजेक्शन लगा। एसडीएम कप्तानगंज को लक्ष्मीगंज के पूर्व प्रधान ने अवगत करा दिया है लक्ष्मीगंज व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष पंकज पोद्दार बैठक कर यह फैसला लिया है कि अगर बंदर पकड़ा नहीं गया तो बहुत जल्द ही व्यापारी दुकान बंद करके चौराहे वाली रोड को जाम कर देंगें अब देखना यह है कि सरकारी अमला क्या कार्यवाही करता है बंदर को कितना जल्दी पकड़ा जाता है वरना सरकारी अमला के खिलाफ विरोध होना तय है।
व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष पंकज पोद्दार की अध्यक्षता में नरेंद्र अग्रवाल/ महावीर जायसवाल/ महेंद्र जायसवाल/ पप्पू गुप्ता /नेवा लाल/ अमित अग्रवाल/ हिमांशु कुमार लाटा/ आदित्य अग्रवाल/ रौनक अग्रवाल/ अवधेश जयसवाल/ संतोष कुशवाहा/ अरुण सिंह/ देवकीनंदन आदि लोग मौजूद रहे और शासन प्रशासन से मांग किया कि बंदर को जल्द से जल्द पकड़ा जाए वरना सरकारी अमला के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और रोड जाम कर दिया जाएगा।
