फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 123वें एपिसोड में राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता पर प्रकाश डाला। पीएम ने कहा कि 21 जून को करोड़ों लोगों ने योग दिवस में भाग लिया।
प्रधानमंत्री ने बताया कि योग दिवस की शुरुआत 10 वर्ष पहले हुई थी। हर साल इसका आयोजन बड़े उत्साह से होता है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में योग के प्रति रुचि बढ़ रही है।
लोग अपने दैनिक जीवन में योग को अपना रहे हैं। इस वर्ष के योग दिवस का मुख्य विषय ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ था। यह विषय वसुधैव कुटुंबकम की भावना को दर्शाता है।
कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण की
शपथ लेते हुए पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हरी लाल कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह, महामंत्री अनुज शर्मा और राजन केसरी क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
