ग्राम प्रधान सतीश मौर्या एवं ग्राम प्रधान संपूर्ण देवी मौन
फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
रामकोला विकासखंड के लक्ष्मीगंज बाजार में श्री राम चौक पर गंदे नालियों के पानी के जमा होने से संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
बता दें कि रामबाग से मेन रोड लक्ष्मीगंज बाजार श्री राम चौक होते हुए रेलवे ढाला पार कर रामकोला कप्तानगंज मुख्य मार्ग से रोड जुड़ी हुई है।
लक्ष्मीगंज श्री राम चौक से रेलवे स्टेशन की तरफ भी रोड गई हुई है यह ऐसा चौराहा है की ट्रेन से सफर करने वाले इसी चौराहे से गुजरते हैं बच्चे पढ़ने इसी चौराहे से होकर आते जाते हैं लक्ष्मीगंज बाजार में बाजार करने लोग इसी चौराहे से होकर गुजरते हैं।
रामकोला कप्तानगंज मुख्य मार्ग पर जाने के लिए श्रीराम चौक से ही गुजरना पड़ता है गंदे पानी का जहां जमाव है वही सटे पूरब की तरफ बैंक ऑफ़ बड़ौदा है।
जहां लोग पैसे का लेनदेन करने आते हैं नालियों की सफाई न होने और पानी का निकास न होने की वजह से यह जल जमाव बना रहता है इस गंदे पानी से संक्रमण का काफी खतरा बना हुआ है लोग भयभीत हैं कि हम लोग किसी बिमारी की चपेट न आ जाएं बीमारी का डर बना हुआ है।
जिस नाली का गंदा पानी आता है वह लाला छपरा ग्राम सभा में पड़ता है और जहां पानी जमा हुआ है वह धोधरहीं ग्राम सभा में पड़ता है लाला छपरा ग्राम सभा के प्रधान संपूर्णा देवी है और धोधरहीं ग्राम सभा के प्रधान सतीश मौर्या हैं। लाला छपरा ग्राम प्रधान द्वारा नाली की सफाई नहीं हो रही है।
और धोधरहीं ग्राम प्रधान के द्वारा पानी के निकासी की व्यवस्था नहीं हो रही है वहीं फारूक शाह ने विरोध जताते हुए कहा कि दोनों ग्राम प्रधान से हमारी बात हुई थी नाली की सफाई और जल निकासी के लिए दोनों ग्राम प्रधान सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं लेकिन कोई कार्य नहीं कर रहे हैं।
फारूक शाह, ओमप्रकाश, रवि वर्मा ,सुभाष मद्धेशिया, सागर अली ,बाबर , आदि लोगों का कहना है
कि अगर नाली की सफाई और गंदे पानी के निकास की व्यवस्था नहीं हुई तो दोनों ग्राम प्रधान के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी हो सकता है।
