स्थान – शिव दुलारी दल डपट शाही स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामकोला
फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
विश्व भोजपुरी सम्मेलन जनपद इकाई कुशीनगर एवं विमर्श साहित्यिक सामाजिक सेवा संस्था पडरौना द्वारा लोक मंजरी कजरी उत्सव सावन के पवित्र महीने में शिव दुलारी दल डपट शाही स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामकोला में धूमधाम से मनाया गया ।
जिसके संरक्षक-
सज्जन जालाव ,अध्यक्ष- डॉ वशिष्ठ भट्ट, महामंत्री -रामदास शर्मा ,कोषाध्यक्ष- डॉक्टर चंद्र कुमार गोड, जिला अध्यक्ष- ज्ञानवर्धन गोविंद राव रहे।
प्रबंधक राधे गोविन्द शाही प्रिंसिपल डॉ मनीषा सिंह,डां कालिंदी त्रिपाठी , मनोज शर्मा सारस्वत, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ला द्वारा पुष्प एवं दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।इस कजरी उत्सव में जेपी इंटर कॉलेज कप्तानगंज के छात्र-छात्राएं और शिव दुलारी महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा कजरी गाने वाले क्षेत्रीय कलाकारों की उपस्थिति रही
दूर दराज से आए श्रोतागंध भी मौजूद रहे काफी भीड़ देखने को मिली जब छात्र-छात्राओं तथा कलाकारों द्वारा कजरी की प्रस्तुति हुई तो श्रोतागण मंत्र मुग्ध हो गए देर शाम तक प्रोग्राम चलता रहा बारिश के मौसम में भी हूजूम देखने को मिला
इस कजरी उत्सव में शिव दुलारी महाविद्यालय के प्रिंसिपल- मनीषा सिंह एवं प्रबंधक राधे गोविंद शाही तथा शिक्षक गण पवन मिश्रा, पंकज राव, पाठक पांडे, इंदू कुशवाहा, अर्चना तिवारी, विक्की चौहान, सुजाता गोड, अनुभव पांडे, शिवेंद्र यादव, तनु पांडे ,निधि यादव, सोफिया खान, साक्षी तिवारी, रुचि सिंह ,सभी लोग मौजूद रहे। इस कजरी उत्सव में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी , बीएसए राम जीयावन मौर्या कुशीनगर बीइओ राजेश प्रजापति रामकोला की गरिमामई उपस्थिति रही बीएसए राम जीयावन मौर्या ने भी कजरी गाकर इस उत्सव में चार चांद लगा दिया इस कजरी उत्सव में कवि बेचू बीए, आरके भट्ट, मानवेंद्र त्रिपाठी, दिनेश भोजपुरिया को प्रशस्ति पत्र एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया इस कजरी उत्सव में तबला वादक- प्रेम पांडे, शहनाई वादक- अशोक वाल्मीकि, ढोल
क वादक- यशवंत ,कीबोर्ड वादक -संतलाल पैड वादक-अमित अपनी कला को विखेरते नजर आए भारतीय लोक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन हेतु लोक मंजरी संस्था कजरी उत्सव को प्रतिवर्ष कराती रहती है विलुप्त होती परंपराओं को जीवंत रखने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का होना आवश्यक है इस कजरी महोत्सव का संचालन आर भट्ट ने किया ।
