विद्युत बिल बकायेदार जाएंगे जेल सर्वेश दुबे

बृज बिहारी पांडेय तहसील प्रभारी कसया कुशीनगर। 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA

कसया,कुशीनगर

विद्युत विभाग के द्वारा लगातार विद्युत बिल जमा करने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार ,डोर टू डोर चेकिंग,उपभोक्ताओं से विद्युत बिल जमा करने की अपील , कॉलिंग कर बिल जमा करने हेतु प्रेरित करने के बाद भी विद्युत बिल बकायेदार उपभोक्ताओं द्वारा अपना विद्युत बिल जमा करने में रुचि नहीं ली जा रही जबकि उच्च स्तर से अलग अलग पैरामीटर पर मॉनिटरिंग की जा रही है इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र दुदही के अवर अभियंता सर्वेश दुबे ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र से हजारों की संख्या में उपभोक्ताओं ने वर्षों पूर्व विद्युत कनेक्शन लेकर आज तक बिजली बिल जमा नहीं किया जबकि विद्युत बिल पर हर महीने डिस्कनेक्शन डेट आती है जिसके पहले विद्युत बिल जमा करना होता है नहीं तो विभाग आपकी लाइन काट सकता है ।वर्तमान परिवेश में कमर्शियल और पावर उपभोक्ताओं को हर महीने अपना पूर्ण बिल भुगतान करना सुनिश्चित करना होगा वहीं 1 साल से अधिक के बकायेदार घरेलू उपभोक्ताओं की भी लाइन काट दी जाएगी । विगत दो माह में बकाए में कटे 22 कनेक्शन जुड़े पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है पुनः उन उपभोक्ताओं का परिसर चेक किया जाएगा यदि बिना विद्युत बिल जमा कराए लाइन चलती पाई गई तो पुनः प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी जिसमें 6 माह की जेल का प्रावधान है। हमारी मंशा प्राथमिकी दर्ज कराने की नहीं विद्युत बिल जमा कराने की है किंतु बार बार निवेदन के बाद भी विद्युत बिल नहीं जमा होगा तो हमें लाइन कटवानी और बिना विद्युत बिल जमा किए जुड़ी पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज करानी पड़ती है। सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि अपना विद्युत बकाया बिल जमा कर ले तथा आवश्यकता अनुसार अपने कनेक्शन का विद्युत भार बढ़वा ले अन्यथा चेकिंग के दौरान भार अधिक पाए जाने पर पेनाल्टी के साथ भार वृद्धि की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *