विधायक और एस डी एम ने एस आई आर कार्यों का किया समीक्षा
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

देश भर में चलाए जा रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अंतर्गत तमकुहीराज विधायक डा असीम राय और एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा ने सेवरही विकास खण्ड के नेहरू इंटर कॉलेज तरया सुजान पहुंचकर कार्य प्रगति की समीक्षा की तथा सम्बंधित कर्मचारियों अधिकारियों को युवा मतदाताओं के नाम जुड़ने, त्रुटियों के सुधार तथा शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डा असीम कुमार राय ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में हर नए मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा मतदाता की लोकतंत्र में महत्वपूर्व भूमिका है जो देश की दिशा और दशा तय करते हैं।
इसके साथ ही विधायक ने कहा कि आप सभी सज्जनों से आग्रह है कि अपने नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएँ और दूसरों को भी प्रेरित करें।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बच्चा , मंडल महामंत्री राजेश सिंह पटेल , प्रताप राय, प्रमोद ओझा, ब्रजेश पटेल, रणजीत ओझा,मनीष जायसवाल,सुनील पटेल, मणि चौहान,नंद किशोर पाल ,राहुल पाण्डेय , ओम प्रकाश शर्मा, निर्मला देवी, मीरा देवी, राजीव कुमार वर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।
9
टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
