मोहन पांडेय/हाटा कुशीनगर 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
धानसभा क्षेत्र हाटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हाटा में भारतीय जन औषधी केन्द्र व ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का फीता काटकर विधायक मोहन वर्मा ने शुभारंभ किया ।
इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं यशस्वी-ऊर्जावान मुख्यमंत्री परम श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ जी महाराज का सपना है कि हर जरूरतमंद के लिए सर्व सुलभ चिकित्सा सुविधा मिले ।
इसी क्रम में सस्ते रेट पर स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरी जाॅच (खून) आदि का तथा
सस्ते रेट पर जेनेरिक दवाईयाॅ उपलब्ध हो जिससे मरीजों एवं उनके परिवारजनों में आर्थिक बोझ कम पड़े ।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एपी भास्कर जी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डाक्टर अमित कुमार एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्री मुंशी सिंह जी एवं भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
