विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

फिरोज अंसारी अश्क लक्ष्मीगंज कुशीनगर

9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कुशीनगर: रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर बगहा में बुधवार को एक 26 वर्षीय विवाहिता सोनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

घटना की सूचना पर रामकोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रामपुर बगहा के कोईरी टोला निवासी कुबेर यादव की पुत्री सोनी देवी मकान की छत पर बनी कट रैन के सहारे लटकी पाई गईं,

जिससे उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।
जानकारी मिली है कि सोनी देवी की शादी 2019 में रामकोला थाना क्षेत्र के चंदरपुर टोला बरवा छावनी निवासी कमलेश यादव से हुई थी। वह पिछले एक महीने से अपने मायके में रह रही थीं।

मृतिका दो बच्चों की मां थीं, जिनमें ढाई साल की एक बेटी और एक साल का बेटा है।
उप निरीक्षक उपेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *