विशुनपुरा में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन हुआ

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

विकास खण्ड रामकोला के ग्राम पंचायत बिशुनपुरा में शुक्रवार को नेत्र शिविर का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि रामकोला ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण रहे I

आयोजन करता राहुल यादव के नेतृत्व में आयोजन हुआ वही श्री सिंह ने नेत्र शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गरीब और असहाय लोगों को सुविधा मिलती है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे, जिससे गरीब लोगों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा का लाभ मिल सके।

दिग्विजय सिंह लक्ष्मण के नेतृत्व में रामकोला ब्लॉक में विभिन्न विकासात्मक और सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। उनके प्रयासों से ब्लॉक क्षेत्र में कई सकारात्मक परिवर्तन देखे गए हैं। जिसमे 90 मरीजों की जांच ओपीडी में की गई और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्ती चक बिहार के डॉक्टरों ने 25 मरीज को ऑपरेशन के लिए चयनित किया I

हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम में डॉक्टर अवनीश, डॉक्टर विशाल सिंह ,डॉक्टर संजय सिंह की टीम ने विशुनपुरा में निःशुल्क नेत्र शिविर में 25 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किए वही सुपरवाइजर राजा राव ने बताया कि 25 मरीज को ऑपरेशन के लिए एयर कंडीशन बस से ले जाया जाएगा एवं ऑपरेशन के बाद उन्हें उसी जगह वापस लाया जाएगा।

इस नेत्र शिविर उपस्थित जंत्री यादव, लालू गोंड,आनंद गोंड,रामनिवास प्रसाद,रामदरश यादव,फूलबदन आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *