सत्यम यादव/ नेबुआ नौरंगिया कुशीनगर 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा क्षेत्र के लाखो रुपए खर्च कर जल निगम ने टंकी बना कर छोड़ दिया लेकिन पिछले करीब सालों से लोगो को शुद्ध पेयजल आपूर्ति नहीं किया गया ।
क्या टंकी शो पीस दिखाने के लिए बनाया गया है ताज्जुब है जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को इससे कोई लेना-देना नहीं है कायदे से राज्य सरकार को संज्ञान ले
कर कठोर कार्रवाई कर जिम्मेदार लोगों को दंडित करना चाहिए और अविलम्ब ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना चाहिए
क्षेत्र के पकड़ियार नौगांवा, उपाध्याय छपरा,बरकंटी सहित तमाम गांवों के लोगो के लिए लाखो रुपए खर्च करके टंकी बनाया गया लेकिन आज तक ग्रामवासियों को जल आपूर्ति नहीं कराया गया जिससे लोगों मे गहरा आक्रोश फैल रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि अगर इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो हम सब आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
