विशेष सचिव के दौरे से पहले स्वास्थ्य केंद्रों की जांच:सीएमओ ने तीन स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, नीयमितता के दिए निर्देश।

रिपोर्ट अवधेश कुमार( दहूंगज)

9 TV समाचार भारत UP बिहार MEDiA

कुशीनगर के आकांक्षात्मक ब्लॉक विशुनपुरा में विशेष सचिव पर्यटन ईशा प्रिया के आगामी दौरे की तैयारियां चल रही हैं। वे 30 मई की शाम को कुशीनगर पहुंचेंगी। 31 मई को वे ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करेंगी।

 

इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनुपम भाष्कर ने गुरुवार को तीन स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें विशुनपुरा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पड़री पिपरासी का जच्चा-बच्चा केंद्र और हिरनहीं शामिल हैं। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई और रिकॉर्ड व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

विशेष सचिव के दौरे को देखते हुए ब्लॉक परिसर और सीएचसी विशुनपुरा में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। राज्य सरकार ने आकांक्षात्मक ब्लॉकों में विकास कार्यों की प्रगति जांचने के लिए टीमें बनाई हैं। ये टीमें सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *