शिक्षामित्रों के लिए ‘खुशियों की दीपावली’मानदेय वृद्धि और कैशलेश साथ 

 

मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज का तोहफा, महराजगंज में केंद्रीय मंत्री का आभार

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों के लिए बहुप्रतीक्षित खुशी का क्षण आ गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षामित्रों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जिनमें उनके मानदेय में वृद्धि और कैशलेस इलाज की सुविधा शामिल है।

इन घोषणाओं के बाद, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने शनिवार को महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को एक आभार पत्र सौंपकर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शिक्षामित्रों को आश्वस्त किया कि वे पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार को इस संबंध में पत्र लिख चुके थे और मुख्यमंत्री ने इन मांगों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया

कि इन महत्वपूर्ण घोषणाओं पर जल्द से जल्द अमल किया जाएगा, जिससे

शिक्षामित्रों का जीवन स्तर बेहतर हो सकेगा।

दिशा लंबे संघर्ष के बाद मिली सकारात्मक

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता,

महामंत्री महेश सिंह और कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने संयुक्त बयान जारी

करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की यह घोषणा शिक्षामित्रों के अथक श्रम और उनके सम्मान अएक नई पहचान देगी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से चली आ रही मानदेय वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधा की मांग को अब आखिरकार

एक सकारात्मक दिशा मिली है, जिससे शिक्षामित्रों में हर्ष का माहौल है। यह ऐतिहासिक कदम शिक्षामित्रों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा, खासकर स्वास्थ्य सुविधा उन्हें और उनके परिवारों की आर्थिक बोझ से राहत दिलाएगी।

शिक्षामित्रों में खुशी की लहर इस कार्यक्रम में हेमलता पांडेय, निर्भय पटेल, टुनटुन मिश्रा, दिलीप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित थे। सभी ने इन घोषणाओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

शिक्षामित्रों का मानना है कि इन घोषणाओं के सफलतापूर्वक लागू होने के बाद, आने वाली दीपावली उनके लिए वास्तव में खुशियों और समृद्धि की दीपावली होगी।

यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शिक्षामित्रों के प्रति संवेदनशीलता और उनके कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दशार्ता है।
9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *