संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
सलेमगढ़, कुशीनगर। विकास
खण्ड सेवरही के ग्राम सभा सलेमगढ़ में इरम एपेक्स एकेडमी विद्यालय का उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि शशांक मणि त्रिपाठी सांसद, विशिष्ट अतिथि डा असीम कुमार राय विधायक और आचार्य विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में किया गया।
सांसद ने कहा की डा हर्षवर्धन राय साहब एक कुशल सर्जन होने के साथ ही समाज के लिए भी हमेशा अपने नेक कार्य को लेकर प्रसंशा पाते रहे हैं।
आज उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर विद्यालय खोल कर यह बता दिया आपको की आपके बच्चों को कितना प्यार करते हैं। यह चाहते हैं कि यहां के बच्चे मन लगाकर पढ़ें और आगे बढ़े अपने क्षेत्र का नाम रौशन करें। इन्द्र देव राय महिला महाविद्यालय के प्रबंधक डा हर्षवर्धन राय ने कहा की मै यही जन्मा और बड़ी ही कठिनाइयों का सामना करते हुए अपनी पढ़ाई की और
समादेश दिनांक जुलाई, 2025 दिन
डा बना। अपने पुराने दिन के तकलीफ को देखते हुए हमेशा अपने क्षेत्र की समस्या जिससे मैं रूबरू हुआ हूं। मैं नहीं चाहता की हमारे बच्चे को भी उस तकलीफ से आगे की पढ़ाई में कहीं रुकावट पैदा हो। रूकावट को तोड़ने के लिए ही इस विद्यालय का निर्माण किया और आगे भी हमेशा आप लोगों की सेवा में लगा रहूंगा।
अंत में अध्यक्षता कर रहे आचार्य विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने सभी के बातों पर अपनी सहमति देते हुए आए सभी
अतिथियों का किमती समय देने के लिए अपने और प्रबंध समिति के तरफ से आभार जताया। कार्यक्रम का सफल संचालन विवेकानंद पाण्डेय ने किया।
साथ ही प्रमुख रूप से डा सुनील केजरीवाल, डा शम्भु नाथ सिंह, डा महेंद्र अग्रवाल, द्वारा जांच
किया गया। आनन्द मिश्रा सुनिल पाण्डेय संदीप तिवारी शिवानंद त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ला, अमरेश मिश्रा, धीरज त्रिपाठी, राजू राय, रिंकू राय सतेंद्र, नीरज बंधु पांडेय उपस्थित रहे।
