शिवम हत्या कांड में हुआ घंटो मुख्य मार्ग जाम।

 

सत्यम यादव / नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर/ 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA

कुशीनगर में, शुभम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों और कस्बा वासियों का क्रोध पुलिसिया प्रशासन के खिलाफ इस कदर भडक गया कि अपने घर के ठीक सामने बाजार के मध्य मुख्य सडक को जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

,घंटो अफरातफरी का माहौल बना रहा,इस दौरान रामकोला, अहिरौली बाजार, हाटा कोतवाली की फोर्स जमी रही, नायब तहसीलदार कप्तानगंज एकता त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह के मानमनौल के बाद दो दिन में पर्दाफास करने के आश्वासन पर परिजनों ने धरना समाप्त की.

बुधवार को जैसे ही शुभम के परिजनों को पोस्टमार्टम की प्रति मिली, उनका पुलिस प्रशासन पर क्रोध भडक उठा. देखते ही देखते परिजन और स्थानीय लोगों ने शैलेन्द्र मोदनवाल के घर के सामने कप्तानगंज पिपराइच मुख्य मार्ग को बोदरवार बीच बाजार में जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. जाम एक बजे से लेकर शाम साढे चार बजे तक रहा।

. अंत में कसया पुलिस क्षेत्राधिकारी कुन्दन सिंह और नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी के दो दिन के अंदर पर्दाफास करने के आश्वासन पर धरना स्थगित हो गया. इस दौरान सपा नेता कैलाश चंद कन्नौजिया ने धरने का समर्थन करते हुए तत्काल दोषियों को गिरफ्तार करने और पीडीत परिवार को एक करोड रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की

. भाजपा नेता घनश्याम गोरखपुरी ने कहा कि शैलेन्द्र मोदनवाल के पुत्र के निर्ममतापूर्ण हत्या का सुराग लगाने में पुलिस की असफलता पर भारी आक्रोश है, यदि जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो जन आन्दोलन की चेतावनी मूर्त रुप धारण करेगी. जाम समाप्त के संबंध में कसया क्षेत्राधिकारी कुन्दन सिंह ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई होगी. अगर कोई दोषी है तो बक्सा नहीं जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *