श्री राजेन्द्र इसरावती सीनियर सेकेंड्री स्कूल में तिरंगा फहराया गया

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला विकासखंड के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित श्री राजेंद्र इसरावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजेंद्र नगर में हर्सोल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया सलामी दी गई और राष्ट्रगान हुआ तथा हिंदुस्तान जिंदाबाद के गगन भेदी नारों से माहौल गूंज उठा।

बता दे की 15 अगस्त को श्री राजेंद्र इसरावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल लक्ष्मीगंज राजेंद्र नगर में तिरंगा फहराने के बाद स्कूल के छात्र छात्राएं तथा शिक्षक गण और शिक्षिका गण को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य बी डी यादव पूरे बाजार में तिरंगा रैली निकाल कर लोगों के अंदर देशभक्ति का जज्बा भरने का संदेश दिया।

रैली में हिंदुस्तान जिंदाबाद वीर सपूत अमर रहे हैं के नारों से एक अलग छटा दिखाई देखने को मिली और लोगों में उत्साह देखने को मिला पूरे बाजार में रैली निकालने के बाद पुनः स्कूल परिसर में सभी छात्र छात्राएं शिक्षक गण वापस हुए स्कूल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ इसमें छात्र छात्राओं ने बढ़कर हिस्सा लिया देशभक्ति तरानों की प्रस्तुति के साथ-साथ देश पर वक्तव्य का भी कार्यक्रम हुआ।

श्री राजेंद्र इसरावती सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य बी डी यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि 15 अगस्त जश्ने आजादी सभी पर्वों से ऊपर है इसे सभी को मिलकर मनाने की आवश्यकता है आपसी एकता और भाईचारे का संदेश तिरंगा देता है मुल्क को आजाद कराने में सभी वर्ग के लोगों ने बलिदान दिया और शहादतें पेश की तब जाकर हमारा हिंदुस्तान आजाद हुआ और तिरंगा फहराया गया जश्ने आजादी मनाई गई हम सभी को नफरत मिटाकर भाईचारगी के साथ जश्ने आजादी मनाना चाहिए कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र यादव ,स्वतंत्र चेतना के पत्रकार राजीव कुमार गुप्ता,शायर फिरोज अश्क लक्ष्मीगंजवी, उपेंद्रनाथ दीक्षित, जयप्रकाश यादव, पंकज चौधरी, लाल प्रताप राय, दिनेश दीक्षित, भारती देवी, अनीता देवी ,नीलम यादव ,संध्या यादव, जय राम मौर्या, मुस्तफा, राजू यादव ,कविता राय, काजल विश्वकर्मा, संध्या नीलम ,प्रमोद, संजय, धीरज गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *