सम्पादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर। बोदरवार बाजार के दक्षिणमें स्थित बगहावीर बाबा स्थान के पास आज मुख्य मार्ग के किनारे एक मोर घायल अवस्था में पड़ा था। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान राजकमल मद्धेशिया ने घायल मोर को ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया।
प्राप्त समाचार के अनुसार थाना कप्तानगंज अंतर्गत गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बाजार के दक्षिण मझन नाले के समीप बगहावीर बाबा का प्रसिद्ध स्थान है।
किसी ने आज दोपहर 1:00 बजे के करीब किसी राहगीर ने सड़क किनारे तड़पते हालत में एक मोर को देखा और आसपास खेत में काम कर रहे स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान राजकमल मद्धेशिया को फोन से सूचना दी। ग्राम प्रधान अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच मोर को सुरक्षित वहा से
उठाकर पशु चिकित्सा केंद्र बोदरवार पहुंचाया। वहां कोई चिकित्सक उपलब्ध नही मिला। वहां से मोर को लेकर ग्राम प्रधान एक निजी चिकित्सालय में पहुंचे।
जहां के बरिष्ठ चिकित्सक डा, विप्लव कुमार विश्वास ने मोर का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद प्रधान ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों सूचना दी। को इसकी तुरन्त सूचन मय वनकर्मियों केसाथ पहुंचे हाटा क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार
श्रीवास्तव ने मोर को कब्जे में लेकर अहिरौली थानाक्षेत्र के बगरा देउर वन विभाग के नर्सरी पर वन कर्मियों को सुपुर्द कर दिया। रेंजर श्रीवास्तव ने बताया प्र
थम दृष्टया लगता है मोर को किसी छुट्टा पशु ने हमला कर घायल कर दिया होगा।
जांच की जा रही है। जांचोपरान्त निर्णय लिया जायेगा। इस दौरान विनोद कुमार सिंह वन दरोगा, शम्भू राजभर वन रक्षक आदि वन कर्मी मौके पर मौजूद रहे है।
