सड़क को बनवाने के लिए अनवरत धरना प्रदर्शन शुरू

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

जनपद कुशीनगर के रामकोला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा देवरिया बाबू में एक सड़क है जिसके ऊपर लगभग 3 वर्षों से लगातार जलजमाव हो रहा है।

जिसको बनवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (जनकल्याण) की जिला इकाई कुशीनगर के जिलाध्यक्ष व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा उपजिलाधिकारी कप्तानगंज को ज्ञापन सौंपा गया था।

जिसमें मांग किया गया था कि यदि उक्त सड़क को बनवाने के लिए दिनांक 20 जुलाई 2025 तक कोई पहल नहीं किया गया तो हमारा यूनियन दिनांक 21 जुलाई 2025 से सुबह 10:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक अनवरत धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।

मगर अभी तक उक्त सड़क को बनवाने के लिए जिला/तहसील प्रशासन से कोई सार्थक परिणाम नजर नहीं आया इसलिए मजबूर होकर आज दिनांक 21 जुलाई 2025 से जिलाध्यक्ष व लोकसभा प्रत्याशी रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है और यह धरना प्रदर्शन तब तक चलेगा।

जब तक यह सड़क को बनवाने के लिए कार्य प्रारंभ नहीं हो जाता है।इस धरना में राम केश्वर पटेल, परदेसी बारी, हृदेश पटेल, बिकाऊ चौधरी, पंकज, सत्यम, जीरा यादव, ढोका प्रसाद, राजकिशोर यादव, लालजी यादव ,अयोध्या प्रसाद, राम लखन, परमहंस प्रसाद, प्रद्युमन प्रसाद, अवधेश प्रसाद ,बंशू चौधरी, हीरालाल, श्यामू, राजाराम, चंद्रिका खटीक, रामाधार प्रसाद, माया देवी, मीरा, कलावती देवी, सुनीता देवी, शांति देवी के साथ अन्य ग्रामीणों का भी धरना में उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *