सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान डीएम साहब एक नजर सलेमगढ़ खास ग्रामसभा पर भी।

तमकुहीराज, कुशीनगर सेवरही विकास खण्ड के ग्राम सलेमगढ़ खास में हल्की बारिश में ही गड्ढे में तब्दील हो जाता है इस रास्ते से डिग्री कालेज के बच्चे भी पढ़ने जाते हैं। न रोड नाली है।

सरकार स्वच्छता को लेकर अभियान चला रही है। उसके बाद भी तहसील के सलेमगढ़ खास के गांव के मुख्यमार्ग पर गंदा पानी बहने से जलभराव व कीचड़ की समस्या बनी हुई हैं। इससे बच्चों के साथ बुजुर्ग इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
तीन वर्ष तक लगातार ग्रामीणों की शिकायतों के बाद भी ग्राम प्रधान व ब्लाक अधिकारियों द्वारा इस समस्या का निस्तारण नहीं कराने से ग्रामीणों में नाराजगी है गांव के मुख्य मार्ग पर नाली नहीं है जिसके चलते घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। पूरा रास्ता कीचड़ से भर गया है। आए दिन भी लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। ब्लाक से लेकर तहसील तक के अधिकारियों से रास्ते व नाली निर्माण की गुहार लगाई जा चुकी है। यह गांव के मुख्य रास्ते में से एक है। जिसमे आए दिनदोपहिया वाहन चालक के साथ बच्चों के साथ बुजुर्ग लोग फिसलकर चोटिल हो जाते हैं रास्ते को ठीक करवाने के लिए कई बार ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया गया। किंतु समस्या की ओर ग्राम प्रधान के साथ ब्लाक अधिकारियों ने तीन वर्ष में कोई ध्यान नहीं दिया।जिसमें आमजन परेशान हैं। गांव के नागेंद्र पटेल ,बुलट मद्धेशिया,लड्डु मद्धेशिया ,ललल यादव, अर्जुन यादव भर्दुल यादव ,मैनेजर सोहन ,गुड्डू दुबे,कमलेश दुबे ने कहा कि जलजमाव और सड़क की समस्या और नाली की समस्या से अधिकारी बेखबर है। ग्राम प्रधान चंपा देवी ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *