सह संपादक वैभव तिवारी/ 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
युगप्रवर्तक और मुक्तिदाता हैं संत कबीर: डॉ संजय दास
तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमगढ़ में ज्येष्ठ पुर्णिमा के पावन अवसर पर समाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संगठन सत्तराम पंथ के तत्वावधान में भव्य रुप से सत्तगुरु कबीर साहेब जी का प्रकट दिवस मनाया गया।
जिसमे सत्तराम पंथ के अनुयायी संत सेवक वक्ता डॉ संजय दास ने मंच पर वक्तव्य देते हुए कबीर साहेब के प्रकट दिवस की आध्यात्मिक और मार्मिक रहस्य का चित्रण किया जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर और हर्षित हो उठे।
इसी क्रम में भजन गायक टुन्ना बाबा और डीपीएन शाही ने सत्तसंग की महिमा बताई जिसे सुनकर सभी आनन्द और नव चेतना से ओतप्रोत हो गए। मंच पर कार्यक्रम का शुरुआत सत्तगुरु कबीर वन्दना से छठ्ठू दास ने किया।
बुधवार की देर रात उक्त सत्तसंग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के सिवान जनपद से आए आध्यत्मिक मर्मज्ञ प्रवक्ता संजय दास ने कबीर साहेब जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में कबीर साहेब की वाणी अत्यन्त ही प्रासंगिक है।
सामाजिक चेतना के अग्रदूत महान रहस्यवादी संत सत्तगुरू कबीर साहेब ने आजीवन मनुष्य को दुखों निवृति और भवसागर से मुक्ति का मार्ग दिखाया तथा समाज में व्याप्त धर्म के नाम अंधविश्वास, पाखंड, ढोंग, कर्मकांड आदि का बहिष्कार करते हुए समस्त
जनमानस को सच्ची भक्ति और मुक्ति का मार्ग प्रशस्त किया और व्यक्तिगत आध्यत्मिक परिष्कार हेतू इस घोर कलियुग में सत्तपुरुष पारब्रह्म परमेश्वर प्रभु के राम नाम का निरंतर सुमिरन और सत्तगुरु की सेवा पर विशेष बल दिया ताकि मनुष्य की चेतना उच्चतम स्तर पर पहुंच जाए और मुक्ति मिले।
वहीं पटना से आए डीपीएन शाही ने अपने आध्यात्मिक और मार्मिक वाणी से कबीर प्राकट्य दिवस और भजनों को प्रस्तुत किए। इसी क्रम में सिवान के कथावाचक टुन्ना बाबा ने संगीतमय राम नाम की महिमा और पीले राम नाम रस बूटी भजन प्रस्तुति किया जिस पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे।
सलेमगढ़ आश्रम के सेवक राजेश प्रसाद मद्धेशिया ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है और सत्तराम पंथ द्वारा समाज सेवा भी होता है कार्यक्रम के उपरान्त विशाल भंडारे में प्रसाद वितरण किया जाता है।
इस अवसर पर यूपी बिहार के विभिन्न
जिलों से आए हुए सत्तराम पंथ के अनुयायी और ग्रामवासी सत्तसंग में शामिल हुए यथा कार्यकर्ता सेवक बबुना मिश्र,कृपा गुप्ता, हरेंद्र यादव, संजय दुबे,अमरनाथ यादव, विक्रमा दास, ओमप्रकाश, रंजीत, विक्रम यादव, अभय यादव, विनोद प्रजापति, अभिषेक, राजेश, आयु तिवारी और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
