समाजसेवी ओजस्वी मिश्र ने ट्रेन संचालन हेतु सांसद शशांक मणि को सौंपा ज्ञापन।
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
तमकुहीराज, कुशीनगर। युवा समाजसेवी ओजस्वी मिश्र ने दिल्ली में देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी से मिलकर टाटा नगर से आने वाली ट्रेनों के लिए ज्ञापन सौंपा है जिस पर सांसद जल्द पहल करने की बात कही है।
पूर्वांचल यात्रा के दौरान पूर्वांचलवासी जमशेदपुर (टाटानगर झारखंड ) शालीमार ( वेस्ट बंगाल) खड़गपुर में रहते हैं उनका माँग था कि ट्रेन संख्या 15021 गोरखपुर एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन बरौनी शाहपुर पटोरी छपरा सीवान थावे तमकुहीरोड कप्तानगंज के रास्ते गोरखपुर आये |
ओजस्वी मिश्र ने कहा कि आज सांसद देवरिया और मेरे राजनीतिक गुरु देवरिया के शशांक मणि भैया से भेट कर पूर्वांचलवासियों के इस माँग का पत्र सौंपा | माननीय सांसद ने बड़े गंभीरता से इस विषय का संज्ञान लिया और पूर्वांचलवासियों के लिए संकल्पित दिखे | मैं पूर्वांचालवासियो के प्रत्येक समस्याओं को उचित मंच पर उठाने के लिए संकल्पित हूँ | जय पूर्वांचल जय भारत |
पूर्वांचल के प्रत्येक सामाजिक समस्या मेरा व्यक्तिगत समस्या है और मैं इसकी आवाज बनने के लिए प्रतिबद्ध हूँ | अंत इस सफलता के लिए पूर्वांचल वासियों से सबका स्नेह आशीर्वाद मांगा ताकि जल्द से जल्द ट्रेन का संचालन हो सके।
9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
